फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेरीडोंग में दो किलो 90 ग्राम चरस के साथ युवक दबोचा

विज्ञापन
charas - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। सदर थाना कुल्लू पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते दोहरानाला में एक युवक को दो किलो 90 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस की खेप के साथ पकड़े युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार शाम को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया गया जहां उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस का एक दल एएसआई कुलदीप सिंह की अगवाई में दोहरानाला में नाकाबंदी पर था। इस दौरान पुलिस की टीम जब सेरीडोंग के पास पहुंची तो रात के अंधेरे में आ रहे युवक को शक के आधार पर तलाशी के लिए रोका तो वह पुलिस को देखकर मौके से भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा और तलाशी करने पर उसके कब्जे से दो किलो 90 ग्राम चरस कर खेप बरामद की। आरोपी तस्कर चुनावी वेला में चरस कर खेप को ठिकाने लगने की फिराक में था लेकिन उसका प्लान काम नहीं कर पाया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि चरस तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक की पहचान 29 वर्षीय जगदीश चंद निवासी बल्हधार पद्धर मंडी के रूप में हुई है। युवक को कुल्लू की अदालत में पेश करने पर उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी युवक ने चरस को कहां से खरीदा है इस स्तर पर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि चरस बेचने से लेकर खरीददार पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें