फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार पुलिस ने पांच स्थानों से एक क्विंटल मांस बरामद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। पुलिस ने गोवंशीय पशुओं का वध कर मांस की बिक्री की सूचना पर एक महिला के मकान सहित पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल मांस सहित काटने व बेचने के उपकरण और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला में गोवंशीय पशुओं का जंगल में वध कर घरों में मांस खुले आम बेचा जा रहा है। जिस पर पुलिस ने गांव निवासी महिला के घर पर छापा मार कार्रवाई कर 35 किलो मांस, महमूद के घर से 15 किलो ,महफूज के घर से 30 किलो मांस, काटने व मांस बेचने के उपकरण बरामद किए। पुलिस के अनुसार मांस कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए जबकि ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर साजबाज कर हिरासत में लिये गए मांस कारोबारियों को छोड़ देने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सूचना मिली कि स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित पुलिस चेकपोस्ट के नजदीक पीरानी के बाग में गोवंशीय पशु के मांस की बिक्री की जा रही है । जिसपर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। मौके से 25 किलो मांस समेत कारोबारियों की बाइक से काटने के उपकरण रस्सी, तराजू, बाट बरामद किया। यहां भी पुलिस के अनुसार उनके हत्थे कोई मांस कारोबारी नहीं लग सका। पुलिस ने इन सभी मामलों में एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें