स्वार। दवा लेकर घर वापस जा रही किशोरी को युवक ने तमंचे के बल पर उसको घर में खींचकर छेड़खानी कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार को नगर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार की शाम उसकी बेटी मोहल्ले के ही एक चिकित्सक से दवा लेकर घर वापस आ रही थी कि मोहल्ले के ही युवक ने तमंचा दिखाकर बेटी को रोक लिया और छेड़खानी कर उसको अपने घर में ले गया।
किशोरी द्वारा शोर मचाने पर पहुंचे मोहल्ले वासियों को देख युवक तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल इंद्रेश सिंह ने बताया कि किशोरी के छेड़खानी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।