फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाद स्वार पुलिस ने किया हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नहर में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने घटना के आठ दिन बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

18 सितंबर को स्वार बिलासपुर मार्ग पर इमरता राय स्थित नहर की पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया था। जिसकी शिनाख्त थाना भोट के गांव खोद पूरा निवासी सोमपाल के पुत्र गुड्डू के रूप में हुई थी। मृतक के भाई राकेश ने पुरानी रंजिश के चलते भाई की हत्या कर शव को नहर में फेंक देने का आरोप लगाते हुए गांव निवासी राजू, उसके पिता विजय सिंह और तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर मीर गंज निवासी रमेश को नामजद कर तहरीर पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में टालमटोल करती रही। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई। जिस पर घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि मृतक गुड्डू के साथ उसका दोस्त राजू आया था। शव मिलने के बाद से ही वह गायब है। कोतवाली पुलिस को राजू सहित तीनों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें