फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आई युवती,गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर थाना के साथ लगते शमशी के पास निजी बस ने एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें युवती को गंभीर चोटें आई हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसे पाजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्जकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह 19 वर्षीय शिवानी निवासी चिमरेट उदयपुर जिला लाहौल-स्पीति अपनी बहन नितिका के साथ शमशी से कुल्लू आ रही थी। वह छोटी शमशी के पास सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही थी कि इसी दौरान भुंतर से कुल्लू की तरफ तेजगति से आ रही एक निजी बस ने युवती को अपनी चपेट में ले लिया। बस की जोरदार टक्कर से युवती सड़क पर गिर गई और उसे तुरंत साथ लगते एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उचित उपचार न मिलने पर परिजनों से उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गए। यहां ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवती का प्राथमिक उपचार शुरू किया और गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सीएमओ कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि युवती की हालत काफी गंभीर है और हादसे के दौरान उसके पूरे शरीर में गहरी चोटें आई हैं। अस्पताल प्रशासन ने युवती को 108 एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें