फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के बाद अब नादौन में ठगी का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)।
पत्रकार और शिक्षक बनाने के नाम पर दिल्ली की एक संस्था युवाओं से ठगी कर गत एक माह से फरार है। ठगी के शिकार करीब डेढ़ दर्जन युवाओं ने सोमवार को नादौन थाना में शिकायत दर्ज करवाकर मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित युवाओं में नवीन परिहार, पूजा, अनीता, सोनू, पंकज, नीरज, राजेश कौंडल, सुनीता, अशोक, विवेक शर्मा, शोभा ठाकुर, नीरज शर्मा, रमनीत, सविता, सुनील, पूजा कुमारी, शीतल, शशि, शिखा, रितू, अंजना, संदीप, राहुल, गौरव, वंदना, रीता ने बताया कि गत एक वर्ष पूर्व शिक्षा वार्ता नामक एनजीओ के कुछ प्रतिनिधियों ने बताया था कि केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत नादौन के युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया था कि इस योजना के तहत विभिन्न पंचायतों में शिक्षा वार्ता के तहत अध्यापक नियुक्त किए जाएंगे। इन्हें झुग्गी-झोपड़ी, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा दलित समुदाय से जुड़े उन बच्चों को पढ़ाना है जो या तो स्कूल नहीं जाते या उनके अभिभावक उन्हें स्कूल नहीं भेज नहीं पाते। नादौन थाना पहुंचे करुण ने बताया कि उससे करीब चालीस हजार, पंकज से 25 हजार, बृजमोहन से 18 हजार, मनप्रीत, रमनीत, पूजा व शिल्पा से 15-15 हजार रुपये, सोनू व रोहित से दस हजार, पूजा से नौ हजार और अजय से पांच हजार रुपये शुल्क के तौर पर वसूले गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था ने नादौन के निकट कलूर गांव में अपना कार्यालय खोला था। जहां प्रागपुर में रहने वाला विजय कुमार बैठता था। संस्था के अध्यक्ष का नाम हेमंता कुमार है जो दिल्ली के मायापुरी के कार्यालय में बैठता है। उक्त संस्था एक माह से कलूर कार्यालय को ताला लगा कर फरार है। युवाओं ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। संस्था के क्षेत्रीय प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि यह केंद्र सरकार की योजना है और वह भी इसका कर्मचारी है। उसने बताया कि 35 लाख का जो चेक दिल्ली से आया था, वह बाउंस होने से देरी हुई है। प्रभारी हेमंता प्रधान ने बताया कि आगामी 17 तारीख तक भुगतान कर दिया जाएगा। उसने बताया कि उसे भी अभी पैसे नहीं मिले हैं। अतिरिक्त थाना प्रभारी नादौन राजेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें