कुल्लू। जिला मुख्यालय से छह किमी दूर मौहल पंचायत के पंडित बेहड़ में 18 साल का युवक फंदे पर झूल गया। इसने घर के नजदीक नाशपाती के पेड़ से फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया। इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सूचना मिली कि युवक ने फंदा लगा लिया है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि युवक पेड़ से फंदे से लटका है। फोटोग्राफी और अन्य तथ्यों की जांच करने के बाद युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटना को लेकर युवक के परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मौहल पंचायत के पंडित बेहड़ गांव में युवक ने फंदा लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।