फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में युवक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने एक युवक को 330 ग्राम चरस के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई जगदीश अपनी टीम सहित 20 अगस्त को रात 8.00 बजे ओल्ड मनाली, क्लब हाउस मनाली से शनाग की ओर जाने वाली सड़क पर रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान वेद राम (39) निवासी ओल्ड मनाली, तहसील मनाली की गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके पास से 330 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। उधर, जिला मुख्यालय के साथ लगते काईस में पुलिस ने एक व्यक्ति से 70 लीटर शराब पकड़ी है। एसआई पुष्प राज की टीम ने ट्रैफिक चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक कार को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान एचपी 34 सी 6495 से 70 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी हेम राज निवासी बटाहर, कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें