फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में सरकारी जमीन पर बने खोखे जले

Fri, 26 Feb 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू, मनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लब हाउस के साथ लगती खोखा मार्केट में वीरवार देर रात अचानक आग लग गई। अग्निकांड में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने 18 खोखे जलकर स्वाह हो गए हैं। जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे के दौरान एक के बाद एक नौ सिलेंडर फटने से आग एक दम भड़क गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक 18 खोखे स्वाह हो चुके थे। वहीं सूचना मिलने ही एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


वहीं फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में 45 लाख की संपत्ति के नुकसान का दावा किया गया है। वहीं साथ लगती करीब एक करोड़ को संपत्ति को फायर बिग्रेड ने बचा लिया है। आग लगते ही आसपास लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों और होटलों से बाहर भाग खड़े हुए, लेकिन अग्निकांड में किसी भी प्रकार से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि वीरवार देर रात 10.15 मनाली के क्लब हाउस के पास बने खोखो में अचानक आग लग गई। जिससे एक-एक करके 18 खोखे आग की भेंट चढ़ गए। जानकारी के अनुसार ये सभी खोखे सरकारी भूमि पर बनाए गए थे। जिसके में छह के बिजली के मीटर कट चुके थे और कुछ को नोटिस जारी किए गए थे। वीरवार को अचानक आग लगने से सब जलकर स्वाह हो गए।
विज्ञापन


सब फायर अधिकारी कमल स्वरूप ने बताया कि करीब 45 लाख की संपत्ति जल गई है और एक करोड़ की संपत्ति को बचा लिया गया है। एसडीएम मनाली ज्योति राणा ने बताया कि रात करीब 10.15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंची। सभी खोखे सरकारी जमीन पर बने थे। जिसके कारण किसी को किसी भी प्रकार की फौरी राहत अभी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें