फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आठ माह से अधर में लटका क्रेट वायर का काम

Mon, 23 Feb 2026 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की कार्य प्रणाली पर लोगों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

आम लोगों के साथ व्यापारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

सैंज (कुल्लू)। उपमंडल सैंज बाजार में सुरक्षा के लिए शुरू किया गया क्रेट वायर का काम आठ माह से अधूरा है। इसको लेकर स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में रोष है। विभाग की लापरवाही और सुस्त कार्यप्रणाली से निर्माण कार्य ठप है।
ग्रामीण योगेंद्र पाल, सीता राम, भोले राम, नेक सिंह, तुलसी राम और गोपाल वजीर का कहना है कि बरसात और आपदा के खतरे को देखते हुए यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया गया था लेकिन काम की रफ्तार इतनी धीमी रही कि आठ माह लग गए और अभी काम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अधूरे क्रेट वायर के कारण बाजार क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद स्थिति जस की तस है। इस वजह से आने वाले समय में सैंज बाजार की सड़क फिर बाढ़ की भेंट चढ़ सकती है। घाटी के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाए और शीघ्र क्रेट वायर निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए।
सैंज बाजार की मुख्य सड़क पिछले आठ महीनों से क्षतिग्रस्त पड़ी है लेकिन निर्माण कार्य अब तक अधूरा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जगह-जगह गड्ढे और अधूरी नालियां हादसों को न्योता दे रही हैं। सैंज बाजार की मुख्य सड़क पर एक बार फिर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
बाजार की जीवनरेखा कही जाने वाली यह सड़क तीसरी बार नदी की भेंट चढ़ने का खतरा बना हुआ है। यह सड़क सैंज बाजार के साथ अस्पताल, स्कूल, कॉलेज, बैंक और अन्य जरूरी सेवाओं को जोड़ने का मुख्य मार्ग है। उधर, अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि काम किस वजह से अधूरा पड़ा है, इसको लेकर लोक निर्माण विभाग से रिपोर्ट ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें