छात्रा से अश्लील हरकतें करने का आरोपी अध्यापक गिरफ्तार
पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ा, मामले की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के सैंज क्षेत्र में सरकारी स्कूल की छात्रा से अश्लील हरकतें करने के आरोपी अध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया है। आरोपी को पुलिस जांच में पूरा सहयोग करना होगा।
गौर रहे सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से अध्यापक के खिलाफ शिकायत दी गई थी कि आरोपी ने जमा एक कक्षा की तीन छात्राओं को अपने कमरे में बुलाया। दो छात्राओं को खाना बनाने में लगा दिया जबकि तीसरी छात्रा से अपने कपड़े प्रेस करवाए। इस दौरान अध्यापक पर अश्लील हरकतें करने का आरोप है।
पुलिस ने शिकायत के बाद पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को नोटिस देकर शर्तों के साथ छोड़ा है। इस बीच अध्यापक न तो स्टेशन छोड़कर जा सकेगा। पुलिस जांच में उसे सहयोग करना होगा।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस पर छोड़ा गया है। मामले की आगामी छानबीन जारी है।