फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वास्थ्य उपकेंद्र बागन के भवन में आई दरारें, असुरक्षित घोषित

Wed, 30 Aug 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में बरसात ने भारी नुकसान किया है। आम लोगों की निजी संपत्ति के साथ करोड़ों की सरकारी संपत्ति भी बरसात की भेंट चढ़ गई। वहीं, अब लगघाटी का स्वास्थ्य उपकेंद्र बागन के दो मंजिला भवन में दरारें आ गई हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र को एक निजी भवन में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बागन स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन में नौ और दस जुलाई को हुई भारी बारिश से दरारें आ गईं हैं। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के परिसर तथा भवन के पीछे पीज को जाने वाली सड़क तक दरारें आने से यह भवन सुरक्षित नहीं है। किसी भी वक्त यह सरकारी भवन जमींदोज हो सकता है।
दरारें आने के बाद करीब एक माह तक लोगों को उपकेंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने क्षति का आकलन कर सरकार को करीब 65 लाख रुपये के नुकसान की रिपोर्ट सरकारी को भेजी है। बताया जा रहा है कि केंद्र के भवन में 10 से 25 सेंमी तक चौड़ी दरारें आ गई हैं, जो लगातार बड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र को एक निजी भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डा. एनआर पवार ने कहा कि बागन स्वास्थ्य केंद्र में रोजना दस से 15 मरीजों उपचार को आते हैं। भवन सहित चारों तरफ दरारें आने के बाद इसे असुरक्षित घोषित किया गया है। फिलहाल लोगों की सुविधा के लिए एक निजी भवन में स्वास्थ्य उपकेंद्र चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें