फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खंडरागी में जल गई गोशाला

Sun, 24 Dec 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार के खंडरागी गांव में दो मंजिला पड़ाछा जल कर राख ।-संवाद
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चैहणी के गांव खंडरागी में रविवार को गोशाला में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कोशिशें नाकाफी साबित हुईं।
विज्ञापन

गोशाला में आग लगने से ऊपरी मंजिल में रखे कपड़े, बर्तन, राशन, कृषि उपकरण और घास जल गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल, राजस्व विभाग और पुलिस को दी, लेकिन सड़क जीप योग्य होने की वजह से दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच पाया।
आग की घटना में मवेशी या कोई व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया है। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि गोशाला के जलने से खेवा राम पुत्र रामदत्त को दस लाख का नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें