फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुगीलग गांव में आग की भेंट चढ़ी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी की ग्राम पंचायत डुगीलग के गांव डुगीलग में वीरवार को गोशाला जलकर राख हुई है। आग लगने से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पाया, जिससे साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार दोपहर 12 बजे के बाद गांव के बीचोंबीच स्थित गोशाला में अचानक आग लगी। इससे गोशाला मे रखा घास और लकड़ी जल गई है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। लेकिन दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। ग्राम पंचायत डुगीलग के उपप्रधान यशपाल ठाकुर ने कहा कि डुगीलग गांव में गोशाला में आग लगी है। स्थानीय ग्रामीणों ने स्प्रे पंपों और बाल्टियों की मदद से आग को फैलने से रोका। इससे गोशाला के साथ लगते तीन-चार घरों को जलने से बचाया है। नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दमकल विभाग के अधिकारी दुर्गा सिंह ने कहा कि दोपहर बाद दूरभाष के माध्यम से ग्रामीणों ने गोशाला में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम डुगीलग के लिए रवाना हुई। टीम के पहुंचने से पूर्व ही ग्रामीणों ने आग को बुझाया। उन्होंने कहा कि आग से नाथी देवी की गोशाला जली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें