फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: थाटीबीड़ के लिए शुरू हुई निगम की बस सेवा, पैदल सफर से मिलेगी राहत

Wed, 03 Dec 2025 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार से थाटीबीड़ के लिए पांच बाह बाद शुरू हुई बस सेवा। संवाद
विज्ञापन
आपदा के बाद से बंद थी सेवा, सुबह किया ट्रायल, शाम को भेजी सरकारी बस
विज्ञापन

आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। आपदा प्रभावित बंजार के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस सेवाएं बहाल होने लगी हैं। मंगलवार से बंजार से थाटीबीड़ के लिए सरकारी बस सेवा शुरू हो गई है। इसके लिए एचआरटीसी ने सुबह के समय बस का ट्रायल किया जो सफल रहा है। शाम को 4:30 बजे बंजार से थाटीबीड़ रूट पर बस भेजी गई। बस चलने से लोगों को पैदल सफर से राहत मिलेगी। वहीं स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुलाई माह से इस रूट पर बस सेवा ठप थी और लोग टैक्सियों में ही सफर करने को मजबूर थे। बीमार लोगों को भी टैक्सी से ही अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा था। इसके अलावा लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर हाईवे-305 पर आकर बस पकड़नी पड़ रही थी। लोक निर्माण विभाग ने सड़क को दुरुस्त कर एचआरटीसी को बस चलाने की हरी झंडी दे दी है। ऐसे में निगम ने मंगलवार सुबह ही रूट पर बस का ट्रायल किया था। बस बिना किसी रुकावट के थाटीबीड़ पहुंची। पांच माह बाद बस के गंतव्य तक आने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी दीप चंद ने कहा कि ट्रायल के बाद बंजार से थाटीबीड़ के लिए बस का संचालन शुरू कर दिया है। कहा कि आपदा के बाद ही यह बस शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें