फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू में फिर बढ़ रहा कोरोना, तीन दिन में सात केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में दोबारा कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। दो माह बाद संक्रमण के मामले आने शुरू हो गए हैं। जिले में तीन दिन के भीतर कोरोना के सात मामले सामने आए हैं। इन सभी मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में चल रहा है।
हालांकि इन मरीजों के सैंपल में कोरोना के नए वैरियंट का कोई लक्षण नहीं मिला है, जो राहत भरी खबर है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार शनिवार तक जिले में छह मरीज कोरोना पॉजिटिव थे, जो रविवार को बढ़कर सात हो गए हैं। जिला कुल्लू में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 11,982 पहुंच गई है, जिनमें 11,912 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में 164 मरीजों की कोरोना की चपेट में आने से मौत हुई है। उधर, जनजातरीय जिला लाहौल-स्पीति में कोरोना के संक्रमित मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति में रविवार तक कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या दस हो गई है। घाटी में रविवार को एक साथ कोरोना के तीन केस आए हैं, जो स्वास्थ्य विभाग की परेशानी को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में अब तक 3,185 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। इनमें 3,157 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 18 मरीज कोरोना से जंग हार गए हैं। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि लोग दोबारा कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने नियमों का पालन कर एहतियात बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें