फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराहल क्षेत्र की 9 पंचायतें कुल्लू खंड में होंगी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नैय्यर
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू की साथ सटी खराहल घाटी की जनता को अब आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर पतलीकूहल नहीं जाना पड़ेगा। खराहल की नौ पंचायतों को विकास खंड कुल्लू में जोड़ा गया है, जिसका घाटी के करीब 15,000 ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
मुख्यालय के साथ होने के बावजूद इससे पूर्व ये पंचायतें कुल्लू के बजाय विकास खंड नग्गर में शामिल थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विगत शनिवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट में नौ पंचायतों को अब कुल्लू खंड में जोड़ने का निर्णय किया गया है। बता दें कि खराहल घाटी की जनता पिछले कई सालों से इन पंचायतों को विकास खंड कुल्लू में जोड़ने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को छोटा सा काम निपटाने के लिए भी एक तरफ ही 50 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ता था। इतना ही सफर वापस घर आने के लिए करना पड़ता है। हालांकि परेशानी तब होती है जब इतनी दूर जाने के बाद भी अधिकारी न मिलने से खाली हाथ लौटना पड़ता। अब प्रदेश सरकार के कैबिनेट में लिए गए फैसले के बाद जनता को राहत मिलेगी और बिना किसी परेशानी के खराहल की जनता अपने कामकाज निपटा सकेगी। संवाद
विकास खंड कुल्लू में जुड़ेंगी ये पंचायतें
कैबिनेट के फैसले के बाद खराहल घाटी की ग्राम पंचायत चताणी, ग्राहण, न्योली, बंदल, पुईइ, चौकी डोभी, चंसारी, सेऊगी और तलोगी विकास खंड कुल्लू से जुड़ेंगी। लोगों में इस निर्णय से खुशी है।
एक दिन में निपटेगा लोगों का काम
पंचायत समिति सदस्य पुईद लालचंद ने कहा कि सरकार के फैसले से हजारों लोगों को सुविधा मिलेगी। उनको कामकाज निपटाने के लिए पतलीकूहल नहीं जाना पड़ेगा। लोगों का काम एक ही दिन में निपटेगा।
समय की बचत, परेशानी होगी कम
बबीता ने कहा कि विकास खंड कुल्लू का कार्यालय नजदीक है। इससे लोगों को कामकाज निपटाने में आसानी होगी। सफर कम होने से समय की बचत समेत अब किसी तरह की परेशानी भी नहीं आएगी।
छोटा से काम में लग जाता पूरा दिन
कंचन ने कहा कि नग्गर विकास खंड का कार्यालय ऊझी घाटी के पतलीकूहल में स्थित है। ऐसे में खराहल के लोगों को छोटे से काम को निपटाने में पूरा दिन लग जाता था। अब इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जनता का लंबा इंतजार हुआ खत्म
खराहल घाटी के लाला राम ने कहा कि नौ पंचायतों को विकास खंड कुल्लू में शामिल करने का फैसला जनता के हित में है। सरकार के इस निर्णय से खराहल की जनता का लंबा इंतजार खत्म हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें