कुल्लू। अटल सदन में कॉन्वेंट स्कूल कुल्लू के मेधावी विद्यार्थियों को वर्षभर की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे हैं। मंगलवार को अटल सदन में कुल्लू कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया।
इसमें सहायक कमांडेंट आईटीबीपी बबेली विकास लांबा मुख्यातिथि रहे। जिला पर्यटन अधिकारी सुनैना शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभागार में बैठे शिक्षकों, अभिभावकों और मुख्यातिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, संगीत, नाटक, सामाजिक परिवेश विषय पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल प्रबंधक सुरेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन करने पर सिमरन, दीपक, राजनंदनी, दिव्यांशी, भूमिका, भारत, नम्रता, रिंचन, भारत भूषण, साक्ष्य सोनी, चंदन ठाकुर, अक्षित, सूर्या ठाकुर, प्रतिष्ठा, भूमिका, यामिनी, माधव, सारिका, स्नेहा, काश्वी, हर्षित, वेदांश, आयांश, एकता, हर्षिता, रिया, सानवी, आरविन, दव्यांशी, कार्वी आदि विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद
000