फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंजाब रोडवेज बस और नैनो कार में टक्कर से पूर्व प्रधान के पति की मौत

विज्ञापन
कुल्लू के नांगाबाग में बस और नैना कार की टक्कर, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। जिला मुख्यालय कुल्लू से सात किलोमीटर नांगाबाग के समीप पंजाब रोडवेज की बस और एक नैनो कार की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात करीब 10:30 बजे पेश आया। मृतक की पहचान टहल सिंह (48) पुत्र प्यारू राम निवासी गांव जोहल, डाकघर बंदरोल, कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पंजाब रोडवेज के चालक लखविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह, महमूदपुरा, तरनतारन (पंजाब) को हिरासत में ले लिया है। टहल सिंह ट्रक यूनियन कुल्लू के अड्डा इंचार्ज थे। सोमवार देर रात वह नैनो कार में अपने घर जोहल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नांगाबाग के पास तो पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में टहल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
टहल सिंह बंदरोल पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेमलता के पति थे और वह स्वयं भी पंच रहे हैं। हादसे का पता लगने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले में पंजाब रोडवेज बस के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन



....
गांव में पसरा सन्नाटा

टहल सिंह ड्यूटी के बाद घर जाते थे। हादसे में मौत होने पर गांव जोहल में ही नहीं पूरी पंचायत बंदरोल में मातम पसर गया है। समाजसेवी और मिलन सार व्यक्तित्व के जाने से लोग दुखी हैं। बंदरोल पंचायत की प्रधान निर्मला ठाकुर ने कहा कि सभी लोगों के साथ उनका व्यवहार मधुर था। लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं।
उनके निधन पर ट्रक यूनियन कुल्लू के प्रधान मोहिंद्र मंहत, पूर्व समिति सदस्य गोवर्धन ठाकुर, किसान नेता देवराज नेगी, पंचायत प्रधान और सदस्यों ने गहरा दुख जताया है। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने पूर्व प्रधान के पति के निधन पर गहरा शोक और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें