मनाली। भारत गैस कंपनी के वितरक मनाली गैस सर्विस ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त तक ई-केवाईसी पूरी करवाने की अपील की है। गैस सेवा को सुचारु बनाए रखने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन, डिलीवरी मैन के माध्यम से अथवा भारत गैस कार्यालय पहुंचकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
गैस एजेंसी के संचालक देवेंद्र नेगी ने बताया कि निर्धारित समय तक ई-केवाईसी पूरी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है। एजेंसी ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) की ओर से जारी सूचना को गंभीरता से लेते हुए समय पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है। संवाद