फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेहरू कुंड से सोलंग सड़क का निर्माण जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलंगनाला। पर्यटक नगरी मनाली में वाहनों की बढ़ती संख्या और लगातार ट्रैफिक दबाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू हो गई है। नेहरू कुंड से सीधे सोलंग को जोड़ने वाली नई सड़क का निर्माण कार्य इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। नई सड़क के तैयार होने के बाद मनाली से सोलंग वैली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बेहतर वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा। इससे मुख्य हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पर्यटन सीजन के दौरान सोलंग वैली की ओर बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचते हैं। इससे कई बार सड़क पर जाम लग जाता है। ऐसे में यह सड़क एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक कनेक्टिविटी साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। 2027 से पहले इस सड़क को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें