फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नोहांडा में देवता बिमू नाग के मंदिर की प्रतिष्ठा

Sat, 31 May 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिष्ठा समारोह में देवता काली नाग भी रहे शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की नोहांडा पंचायत के झनयार ब्रिंगच्चा में देवता बिमू काग का नया मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर की शनिवार सुबह प्रतिष्ठा की गई। प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देवता बिमू नाग के साथ डिंगचा के देवता कालीनाग भी शामिल रहे। दोनों देवताओं ने देव परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर की प्रतिष्ठा की।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा कार्यक्रम की परंपरा को देखने के लिए कारकूनों, हारियानों के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु झनयार ब्रिंगच्चा गांव पहुंचे। दोनों देवताओं के समक्ष श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता बिमू नाग के कारदार बेली राम ने कहा कि 25 सालों के बाद मंदिर का दोबारा निर्माण किया है। मंदिर की प्रतिष्ठा देव आदेश पर की गई है। प्रतिष्ठा परंपरा को देवता बिमू नाग और कालीनाग ने मिलकर पूर्ण किया है। देव मिलन और देव परंपरा के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गवाह बने हैं। उन्होंने कहा कि देव आदेश कारकूनों और हारियानों के लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें