फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मलाणा में नव निर्मित ठारा करड़ू मंदिर की प्रतिष्ठा

विज्ञापन
कुल्लू के अतिदुगर्म गांव मलाणा में मदिंर की प्रतिष्ठा के  दौरान देव कार्य का निर्वहन करते देवलू
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक गांव मलाणा में आराध्य देव जमलू ऋषि के नवनिर्मित ठारा करड़ू मंदिर (नई कोठी) की प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं, कारकूनों और स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लेकर देवता का आशीर्वाद लिया। प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक देव अनुष्ठान और स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। देवलुओं और श्रद्धालुओं के जयघोषों से पूरी घाटी गूंज उठी। वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नए मंदिर में देव प्रतिष्ठा होने से ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

स्थानीय लोग भेई राम, बुध राम, शुक्ररू राम, भागी राम आदि ने बताया कि नव निर्मित मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि मलाणा की प्राचीन संस्कृति, परंपरा और देव व्यवस्था का प्रतीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें