फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केउली वौण नाग देवता के मंदिर की प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के केउली वौण में नाग देवता के मंदिर का निर्माण किया गया। इसकी वीरवार को प्रतिष्ठा हुई। प्रतिष्ठा समारोह में शंगचूल महादेव शांघड ने लाव लश्कर के साथ शिरकत की।
विज्ञापन

नाग देवता के गूर बली राम ने बताया कि देवता ने मंदिर निर्माण का आदेश दिया था जिसके चलते हारियानों ने मंदिर का निर्माण करवाया है। निर्माण पूरा होने के बाद वीरवार को इसकी प्रतिष्ठा की गई।
अब देवता नए मंदिर में विराजमान हो गए हैं। उन्होंने बताया कि यहां का जंगल देवता का है और देव आज्ञा के बिना इस जंगल के पेड़ को कोई भी कुल्हाड़ी तक नहीं लगा सकता है। इसके चलते वन संरक्षण के लिए देवता प्रसिद्ध हैं। इस जंगल के भीतर जाने के लिए भी लोगों को देवता से आज्ञा लेनी पड़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें