फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक से बूथ तक संगठन मजबूत करेगी कांग्रेस : विदित

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुल्लू की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश सह प्रभारी वदित चौधरी पदा​धिकारियों
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपकर चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह बात मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी विदितचौधरी ने कुल्लू में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर ब्लॉक और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया।
विदित चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कामकाज के आधार पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी। इस मौके पर कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने भी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के लिए काम करने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष सेस राम आजाद, मंडल अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता और महिला प्रदेश सचिव पिंगला भंडारी सहित ब्लॉक और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें