फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी राम जी योजना में राम का नाम आने से कांग्रेस को दिक्कत : जयराम

Sat, 17 Jan 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली में लाहौल-स्पीति भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ता से मिलते नेता प्रतिपक्ष ज
विज्ञापन
सत्ता में आते ही सुक्खू ने भाजपा सरकार की योजनाओं को किया बंद
विज्ञापन

आईएएस,आईपीएस अधिकारियों को लेकर एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे मंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं को एक-एक कर बंद कर दिया है। इससे आम आदमी, गरीब और जरूरतमंद सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2009 में मनरेगा का नाम बदला था। तब उसे कोई आपत्ति नहीं थी। अब मोदी सरकार ने इसका नाम बदलकर विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (जी राम जी) योजना रख दिया तो कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठने लगा। उन्होंने यह बात कटराईं और मनाली में हुए मनाली व लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र के भाजपा संयुक्त सम्मेलन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस योजना में राम का नाम शामिल है। इसलिए ही कांग्रेस इस योजना पर आपत्ति कर रही क्योंकि उन्हें राम के नाम से ही दिक्कत है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई हिमकेयर योजना को बंद कर गरीबों से इलाज का सहारा छीन लिया। गरीब कन्याओं की शादी के लिए चलाई जा रही शगुन योजना, जिसके तहत 31 हजार रुपये की सहायता दी जाती थी, उसे भी बंद कर दिया गया। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और जरूरतमंदों को मासिक सहायता देने वाली सहारा योजना को भी कांग्रेस सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की रफ्तार थमने से लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता कांग्रेस को उसके फैसलों का करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री व मंत्री आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेकर आपस में बैठकर मसला हल करने के बजाए मीडिया के माध्यम से एक दूसरे के विरुद्ध बयान बाजी कर रहे हैं। यह सरकार की गुटबाजी की ओर इशारा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का पैसा तीन साल का जश्न मनाने में उड़ा दिया। आपदा प्रभावितों को तो राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

सम्मेलन के दौरान उन्होंने वीबी जी रामजी और एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और बाद में लाहौल-स्पीति भाजपा की परिचय बैठक में भी भाग लिया। जहां पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने उनका स्वागत किया। इससे पहले जयराम ठाकुर का कटराईं और मनाली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें