राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरशानघर, ग्राम पंचायत शांघड़ में बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सिस्टम प्रदा
सैंज (कुल्लू)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला बरशांघड़ के विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर सिस्टम दिया गया। इसका लाभ पाठशाला में अध्ययनरत आठ विद्यार्थियों को मिलेगा।
अन्य बच्चे और लोग भी कंप्यूटर सीख सकेंगे। कंप्यूटर हिमालयन मोंक राइडर्स एसोसिएट्स के संस्थापक शरद त्यागी ने प्रदान किया। शरद त्यागी 2013 से कंपनी के माध्यम से शांघड़ में रहकर घाटी में ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ समाज सेवा के कार्यों में योगदान दे रहे हैं। शरद त्यागी इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं। अब शांघड़ में बस गए हैं। संवाद