फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गंदा पानी आने की अधिकारियों से की शिकायत

Thu, 29 Feb 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी के बड़ाग्रां में लोग मटमैला पानी पी रहे हैं। नलों में मटमैला पानी आ रहा है। कई दिनों से ग्रामीण मजबूरी में गंदा पानी पी रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को बड़ाग्रां के ग्रामीण जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से समस्या के समाधान के लिए मिले। ग्रामीणों ने एक मांग पत्र भी सौंपा है। ग्रामीण संजीव ठाकुर, जितेंद्र नेगी, दीपक ठाकुर, निशांत नेगी, दिनेश कटोच, उत्कर्ष आचार्य, प्रदीप ठाकुर, भूपेंद्र नेगी, भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पिछले कई दिनों से मटमैला पानी आ रहा है।
मटमैला पानी के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सेवा संकल्प पोर्टल पर भी की थी। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीण सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अरुण शर्मा ने कहा कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान महिला मंडल बड़ाग्रां की सदस्य मालतू ठाकुर, नीमा नेगी, गीता नेगी, वीना देवी, आशा नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें