फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पल्स पोलियो अभियान स्थगित करने को लिखा पत्र

Thu, 29 Feb 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति जिले के 1270 नौनिहालों को तीन मार्च को दो बूंद जिंदगी की (पोलियो ड्रॉप) नहीं पिलाई जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने लाहौल-स्पीति जिले में एक से तीन मार्च तक बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों को तीन मार्च को निर्धारित पल्स पोलियो अभियान को स्थगित करने को लेकर पत्र लिखा है। इसमें जिक्र किया है कि जिले की अधिकतर सड़कें पहले से ही बर्फबारी से बंद पड़ी हैं। अब एक से तीन मार्च तक फिर से बर्फबारी का येलो अलर्ट है।
ऐसे में पोलियो अभियान की टीम को घाटी के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों और दूरदराज के गांव तक बर्फ के बीच पहुंचना मुश्किल होगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति ने तिथि में बदलाव करने को लेकर पत्र लिखा है। तीन मार्च को प्रदेश में नौनिहालों के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिले में हालातों को देखते हुए तीन मार्च को पल्स पोलियो अभियान का सफल संचालन नहीं किया जा सकता है। इसको लेकर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें