फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बच्चाें में बुखार के साथ डायरिया की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मौसम के करवट बदलने से बच्चों में वायरल फीवर के साथ डायरिया की शिकायत भी मिल रही है। अस्पतालों की आपोडी में डायरिया के 30 से 35 फीसदी मामले आ रहे हैं। हर रोज तीन से चार बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के मातृ शिशु खंड की बाल रोग विशेषज्ञ ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों में 35 फीसदी बच्चों में डायरिया की शिकायत है।
विज्ञापन

मौसम बदलने, दूषित पानी पीने और खराब फलों आदि से पेट खराब रहने का डर रहता है। फूड प्वाइजनिंग और तेज मिर्च मसाले वाला भोजन खाने से भी डायरिया हो जाता है। बारिश के मौसम में डायरिया के मरीज बढ़ना आम बात है, लेकिन बच्चों की सेहत को देखते हुए एहतियात बरतना आवश्यक है। कुल्लू अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि दो विशेषज्ञ चिकित्सक बच्चों के उपचार के लिए सेवाओं में हैं। अस्पताल में बच्चों को डायरिया से बचाने के सभी इंतजाम हैं। ओपीडी में उपचार के साथ गंभीर बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड एसएनसीयू में भर्ती करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

...
डायरिया की चपेट में आने से कैसे बचें
ओआरएस का घोल थोड़ी-थोड़ी देर बाद पीते रहें
भोजन में दही-चावल या खिचड़ी खाएं
पानी को उबालकर और ठंडा करके ही पीएं
भोजन करने के पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छे से धोएं
बासी, तले, मिर्च-मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें
भोजन को ढककर रखें, जिससे उस पर मक्खियां न बैठ पाएं
...
क्या है डायरिया के लक्षण
दस्त आने से पहले पेट में हल्के दर्द की शिकायत
जीभ सूखना तथा हाथ और पैरों का ठंडा पड़ना
शरीर में बेचैनी और चलने में थकान महसूस होना
पेट को हल्का सा दबाने पर भी दर्द महसूस होना
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें