फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पोरी मेले में आज से शुरू होंगी स्पर्धाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के त्रिलोकनाथ में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पोरी मेले का आयोजन किया जा रहा है। 16 से 18 अगस्त तक बनाए जाने वाले पोरी मेले में कबड्डी, वाॅलीबाल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। 13 अगस्त से उदयपुर के इंदौर स्टेडियम में बैडमिंटन और टेबल टेनिस के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

14 अगस्त को उदयपुर से कुकुमसेरी तक महिला और पुरुष वर्ग की मैराथन होगी। 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों और लड़कों के लिए भी यह मैराथन रहेगी। 16 से 18 अगस्त तक त्रिलोकनाथ मेला स्थल में वाॅलीबाल, कबड्डी के मुकाबले होंगे। महिला एवं पुरुष वर्ग में रस्साकशी स्पर्धा भी होगी। वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग होंगे।
इसमें एक 45 साल से कम आयु वाले और दूसरा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए होगा। खेल प्रभारी सुभाष तथा खेल संयोजक प्रेम प्रकाश ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं 13 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें