एनजीटी में बिजली महादेव रोपवे मामले पर हुई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बिजली महादेव रोपवे को लेकर एनजीटी ने निर्माणाधीन कंपनी और सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बिजली महादेव रोपवे के संबंधित मामले की एनजीटी में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान बिजली महादेव रोपवे के संबंध में एनएचएआई, निर्माण कर रही कंपनी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाई।
गौर रहे कि एनएचएआई ने प्रोजेक्ट की फाइनल फिजिबिलिटी रिपोर्ट पेश की है। उसके साफ कहा गया है कि बाढ़, भूकंप के लिहाज यह क्षेत्र जोन पांच में आता है, इसमें यह देखना होता है क्या यह सुरक्षित है। बिना जांच पूरी हुए बिना ही कंपनी ने रोपवे का काम शुरू कर दिया। इस पर कंपनी की ओर से अधिवक्ता कोई ठोस दलीलें नहीं दे पाए। प्रोजेक्ट की डीपीआर पर भी बिजली महादेव रोपवे से संबंधित अधिवक्ता ने सवाल खड़े किए। इसके साथ ही अन्य दस्तावेजों पर भी एनजीटी ने जवाब मांगा है। गौर रहे कि बिजली महादेव रोपवे के विरोध में दो याचिकाएं लगी है। एनजीटी में अधिवक्ता अजय मरवाह ने कहा कि मामले की सुनवाई हुई है। अब मामले की अगली सुनवाई 13 जनवरी 2025 को होगी।