फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के चयन को कमेटी का गठन

Sun, 15 Nov 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बंजार
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार में कांग्रेस कमेटी बंजार की रविवार को बैठक हुई। अध्यक्षता विस क्षेत्र के अध्यक्ष जय बिहारी लाल ने की। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव गुलेरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 बैठक में पंचायत चुनावों को लेकर रणनीति बनाने के साथ ही पंचायत चुनावों को लेकर इच्छुक प्रत्याशियों से बातचीत भी की गई। बंजार कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो हर पंचायत में फीडबैक लेकर अध्यक्ष को रिपोर्ट करेगी। उसके बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया कि पंचायत चुनावों में पार्टी की विचारधारा से जुड़ा हुआ एक ही प्रत्याशी चुनाव लड़े।

अगर एक से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव के लिए खड़े होते हैं तो उनमें भी आपसी सहमति बनाई जाएगी। इस दौरान जिला परिषद का चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों ने आवेदन किए। सदस्यों ने एकमत में कहा कि कांग्रेस कमेटी जिसकी उम्मीदवारी पर मुहर लगाएगी, सभी उसका साथ चुनावों में देंगे। दावा किया गया कि इन पंचायत चुनावों में कांग्रेस पार्टी बंजार विधानसभा में बेहतर परिणाम देगी। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, मोती राम पालसरा, महासचिव डूर सिंह, टीसी महंत, राम सिंह मियां, दलीप विष्ठ, युवां कांग्रेस बंजार अध्यक्ष भोपाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें