राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में नवगठित केंद्रीय छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य नंदलाल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान सबसे पहले केंद्रीय छात्र परिषद की अध्यक्ष इशिता ठाकुर को शपथ दिलाई गई। इसके बाद उपाध्यक्ष अश्मिता, सह सचिव ममता ठाकुर और संयुक्त सचिव अदिति ठाकुर को तथा 25 नामित सदस्यों नीरजा महाजन, गुलाब चंद, निशा देवी, अंजली कुमारी, पूर्णिमा शर्मा, सोनिया शर्मा, अलिशा शर्मा, अक्षय, नीरज ठाकुर, गौरव शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल गिल, उमेश कुमार, विक्रांत, कुसुम लता, पवन ठाकुर, गर्विता, विजय कुमार, कविता शर्मा, सचिन, श्वेता, संजय, लक्ष्मी, शेखर ठाकुर और शिवानी को शपथ दिलाई गई। प्राचार्य नंदलाल शर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों को महाविद्यालय के विकास की भूमिका में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। समारोह की संयोजिका पुष्पा ने सदस्यों को बधाई देते हुए निष्ठा से कार्य करने की सलाह दी। इस दौरान डॉ. बलवीर सिंह, प्रो. कर्म सिंह, डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. रोशन, डॉ. मनदीप, डॉ. अनूप कुमार, प्रो. सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।