फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ठंड ने बढ़ाई दिक्कतें, बढ़ गए ऑर्थो के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में मई में हो रही बारिश ने ठंड बढ़ा दी है। इससे आर्थो मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिले में मई में भी दिसंबर जैसी ठंड पड़ गई है। लोग अभी भी स्वेटर और जैकेट पहन रहे हैं। अस्पतालों में आर्थो के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिनों में 350 से अधिक मरीज उपचार करवाने पहुंचे।
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में सर्दी के मौसम जैसी ठंड के बीच जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पतालों में हड्डी रोग ओपीडी में लो-बैक पैन, सर्वाइकल और घुटने में दर्द के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बीते सोमवार को 218 और मंगलवार को 170 से पार रही है।
हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. संतुष्ट शर्मा और डॉ. अशोक का कहना है कि ठंड की वजह से लोगों को कमर, गर्दन और कंधों में तेज दर्द और जकड़न की शिकायत होने लगती है। ज्यादातर बुजुर्ग इस समस्या से जूझते हैं। वर्तमान समय में युवा और वयस्क भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तापमान गिरने से शरीर गर्मी बचाने के लिए रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है, जिससे मांसपेशियों तक रक्त का संचार कम हो जाता है।
विज्ञापन

इस कारण मांसपेशियां सख्त हो जाती हैं और नसों पर दबाव बढ़ता है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हीरालाल ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हड्डी रोग के दो विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग बीमारियों की चपेट में आने से बचने के लिए चिकित्सकीय परामर्श लें।
...
नियमित योग अभ्यास और पीएं गुनगुना पानी
लोग हर एक घंटे में उठकर स्ट्रेचिंग करें। गर्दन को क्लॉक वाइज और एंटी-क्लॉकवाइज घुमाएं और कंधों को पीछे की ओर स्ट्रेच करें। योग में भुजंगासन और मर्कटासन रीढ़ की हड्डी के लचीलेपन को बढ़ाते हैं और मांसपेशियों को राहत देते हैं। खाने में हल्दी, अदरक और मेथी जैसे एंटी-इंफ्लेमेटरी खाद्य पदार्थों को शामिल करें। ठंड में डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है और मांसपेशियों में ऐंठन बढ़ती है। इसलिए दिनभर गुनगुना पानी पीएं। दर्द अधिक होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें