छह मई को आएंगे मुख्यमंत्री, बंजार बस अड्डे की पार्किंग करेंगे जनता का समर्पित
बंजार के बाईपास सड़क के साथ गुशैणी और न्यूली के दो पुल जनता को करेंगे समर्पित
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर के एक दिवसीय दौरे को लेकर हुई बंजार कांग्रेस की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रस्तावित बंजार दौरे के दौरान करीब 75 करोड़ के विकास कार्यों को शिलान्यास और उद्घाटन करेंगेद्ये यह सभी विकास कार्य लोक निर्माण और जलशक्ति विभाग के हैं। सीएम के बंजार दौरे को लेकर कांग्रेस में खुशी की लहर है।
सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर सोमवार को बंजार में एपीएमसी के चेयरमैन राम सिंह मियां की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बंजार कांग्रेस के सभी जोन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सीएम सुक्खू के दौरे को लेकर चर्चा की गई। मियां ने कहा कि मुख्यमंत्री छह मई को बंजार के एक दिन के दौरे पर आएंगे। सीएम बंजार में बाईपास और गुशैणी व न्यूली के दो पुलों का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बंजार में परिवहन निगम के बस अड्डे में बनी तीन मंजिला पार्किंग भी जनता को समर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि गाड़ागुशैणी काॅलेज भवन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने और इसके लिए बजट का प्रावधान करने की मांग को लेकर गाड़ागुशैणी क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। मुख्यमंत्री शिमला से हेलिकाप्टर के जरिये पलाहच हेलीपैड पर सुबह 11 बजे उतरेंगे। यहां से गाड़ी में विश्राम गृह बंजार पहुंचेंगे। उसके बाद नेचर पार्क देहुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे । शाम को शरची गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां लोगों की समस्याएं सुनेंगे।