फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीएम ने पिरड़ी-तरलोगी मार्ग पर पुल का किया भूमिपूजन

विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी में ​शिलान्यास और उदघाटन करते मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्ख्रू।-डीपीआरओ
विज्ञापन
कुल्लू। दशहरा उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कुल्लू और बंजार विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की सौगात दी। उन्होंने कुल्लू पहुंचते ही कुल्लू तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र में 206.32 करोड़ रुपये की लागत की 25 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए। इसमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की 65 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाएं तथा बंजार विधानसभा क्षेत्र की 141.32 करोड़ रुपये की 21 विकास परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के पिरड़ी में पिरड़ी-तरलोगी मार्ग पर 2,835 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 110 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। मौहल में 725 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब स्टेशन, कुल्लू में 807 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले जीआईसी सब स्टेशन तथा शास्त्री नगर में 2,057 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले वैलनेस सेंटर का शिलान्यास किया।
बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में पीएमजीएसवाई-चार के तहत 888 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली धारा बरसोगी सड़क, 81 लाख रुपये की लागत से नजन नाला से नजन सड़क, 681 लाख रुपये से ठेला-परली मार्ग, 974 लाख रुपये से बरनगी से मस्यार मार्ग, 109 लाख रुपये की लागत से बरनगी-चिपनी मार्ग, 880 लाख रुपये की लागत से सिधवा-थानीचेहड मार्ग का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त, 1,197 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली देउरी-शनाड़ सड़क, बीणी से खंदरागी सड़क 305 लाख रुपये, सुचैहण से देवगढ़ सड़क 635 लाख रुपये, घरटगाड़ से कड़ाहिल सड़क 305 लाख रुपये बठाड़ से शील सड़क 945 लाख रुपये, बागी कोठी-चौहनी से मियागी सड़क 703 लाख रुपये, देउठा से ज्वाली सड़क 529 लाख रुपये, गुशैणी पेखड़ी सड़क से तिन्दर गांव 849 लाख रुपये, बलागाड़ से भरठीधार 384 लाख रुपये, डिंबर हाहडी से गुशैणी सराज सड़क 1063 लाख रुपये, टील से बछुट सड़क 430 लाख रुपये, मंढी संपर्क सड़क 363 लाख रुपये, गलवाधार से राम्भी सड़क 452 लाख रुपये और 915 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली जिभी रशाला सरठी सड़क का शिलान्यास किया गया। उन्होंने गुशैणी में 273 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 33 केवी सब-स्टेशन का शिलान्यास तथा नगर पंचायत बंजार के रौनाला में 562 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें