मनाली के बशिष्ठ रोड़ पर गिरा मलबा।-संवाद
- फोटो : जलेसर में हमले के बाद सड़क किनारे बैठे एससी परिवार के सदस्य।
भारी बारिश के चलते बंद पड़े हैं सौ से अधिक विद्युत ट्रांसफार्मर, जिले के लोग हो रहे परेशान
ताजा हिमपात के बाद जलोड़ी दर्रा फिर बंद, बाधित सड़कों पर भी शुरू नहीं हो पाया यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में तीसरे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। रविवार दोपहर बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। यह देर शाम तक जारी रहा। हालांकि, सुबह के समय मौसम साफ रहने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अचानक मौसम बिगड़ने से बारिश की फुहारें शुरू हो गईं। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
बारिश से एचटी लाइन में खराब आने से कई गांवों में अंधेरा पसर गया है। बारिश के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली बोर्ड के मनाली डिविजन में 25 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। कुल्लू डिविजन में भी बिजली के 55 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए हैं। थलौट डिविजन में 57 ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ताजा हिमपात के बाद जलोड़ी दर्रा बंद हो गया है। कुल्लू सब डिविजन में 11 सड़कें अभी बहाल नहीं हो पाई हैं। भूस्खलन से बाधित सड़कों की बहाली में बारिश के चलते और खलल पड़ गया है। मौसम खुलने पर ही सड़कों की बहाली का कार्य शुरू हो सकेगा।
लाहौल में 124 सड़कें बंद, 33 ट्रांसफार्मर ठप होने से छाया अंधेरा
लाहौल स्पीति जिले में अभी भी 124 संपर्क सड़कें बंद हैं। बिजली के 33 ट्रांसफार्मर ठप हैं। दूसरी ओर इन दिनों गुठलीदार फलों में फ्लावरिंग का दौर चल रहा है। फ्लावरिंग के बीच मौसम का मिजाज बिगड़ने से बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बागवानों को गुठलीदार फलों की सेटिंग प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। बागवान रजत ठाकुर और देवेंद्र ने कहा कि फ्लावरिंग के बीच अब बार-बार मौसम बिगड़ रहा है, जो गुठलीदार फलों की सेटिंग के लिए सही नहीं है। बरहाल कुल्लू और लाहौल-स्पीति में लोग मौसम खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए लाहौल-स्पीति के उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम की बीच अनावश्यक यात्रा न करें।