फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 14,100 फीट ऊंची चंद्रताल झील के आसपास की सफाई

Sun, 28 Sep 2025 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। कोकसर स्थित हीलिंग हिमालया फाउंडेशन ने 14,100 फीट ऊंची चंद्रताल झील के आसपास सफाई अभियान चलाया। इसमें टीम के 10 सदस्यों ने 159.5 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया।
विज्ञापन

अधिकांश कचरा एकल-उपयोग वाली वस्तुओं प्लास्टिक की बोतलें रहीं। फाउंडेशन की सदस्य अंजलि ने बताया कि चंद्रताल हमेशा से एक लोकप्रिय स्थल रहा है लेकिन कांच की बोतलें और 2.3 किलोग्राम टूटे कांच को एकत्रित कर कोकसर लाया गया है।
पर्यावरणविद किशन लाल ने कहा कि प्रदीप पासवान की हिलिंग हिमालया टीम ने चंद्रताल झील की सुंदरता बनाए रखने के लिए जो कार्य किए हैं वे सराहनीय हैं। उधर, कोकसर पंचायत के पूर्व प्रधान अमर चंद ने कहा कि चंद्रताल की सफाई करना हीलिंग हिमालया की टीम की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें