कुल्लू के रथ मैदान में लगा शुटिंग के लिए सेट।-संवाद
वरुण की गिरफ्तारी सीन के साथ बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू/पतलीकूहल। जिला मुख्यालय कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान में लाइट, कैमरा और एक्शन के साथ शुरू हुई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग अभिनेता वरुण शर्मा की गिरफ्तारी के सीन के साथ संपन्न हुई। चंकी पांडे एसपी की भूमिका निभा रहे हैं।
उनके डुप्लीकेट पर भीड़ के बीच दृश्य फिल्माए गए। देर रात को असली चंकी पांडे पर क्लोजअप सीन शूट किए गए। वरुण शर्मा और पुलकित सम्राट जैसे किरदार चंकी के डुप्लीकेट से सहमे हुए नजर आए।
रथ मैदान को शूटिंग के लिए रियासतकालीन मेले का रूप दिया गया। यहां झूले, रंग-बिरंगे मंच, तंबू और पारंपरिक व्यंजनों की दुकानों ने वातावरण को जीवंत बना दिया। अब फिल्म की यूनिट कसोल, मनाली और लाहौल की वादियों में शूटिंग करेगी। संवाद