फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राजस्थान के युवक से पकड़ा चिट्टा

Fri, 17 Jan 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने पारला भुंतर के साथ लगते हाथीथान चौक के समीप गश्त के दौरान राजस्थान के एक युवक से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। भुंतर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान इमरान खान (35) निवासी रीडमलसर डाकघर उपासर तहसील व जिला बीकानेर, राजस्थान के कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया, इसकी छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें