फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असुरक्षित स्कूल भवनों में नहीं लगेंगी बच्चों की कक्षाएं : पंकज

Fri, 12 Sep 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम बंजार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। भारी बारिश के चलते उपमंडल के निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों को काफी नुकसान पहुंचा है। एसडीएम ने आपदा टीम सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा करने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
इसकी अध्यक्षता करते हुए एसडीएम पंकज शर्मा ने विभाग के अधिकारियों के साथ पाठशालाओं को खोलने को लेकर विस्तार से चर्चा की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। इसलिए स्कूल को अन्य स्थान पर चलाने का निर्णय लिया गया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला पूजोही, खराहल स्कूल, बलागाड़, लायडा के भवन को भी असुरक्षित घोषित किया गया है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरिक्षत स्थान में पढ़ाई के लिए संभावनाएं तलाशने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि किसी भी सूरत में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान आपदा से हुए नुकसान को लेकर सभी प्रधानाचार्याें ने एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी। एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि जो भी स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और जिनका खतरा बना हुआ है उन भवनों में बच्चों की कक्षाएं नहीं लगाई जाएगी। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जीवन सिंह संधू, प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर, राजेश कुमार, कर्म लाल शर्मा, प्रेम सिंह ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें