फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चाचा नेहरू को याद कर नौनिहालों ने मनाया बाल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। परी एंजल मॉडल स्कूल लरांकेलो में बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों, गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन

नौनिहालों ने सभी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिक्षकों ने भी नौनिहालों के मनोरंजन के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित कीं। पूरा विद्यालय बच्चों की हंसी और उमंग से गूंज उठा। वहीं, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है। प्रधानाचार्य प्रोमिला ठाकुर ने नौनिहालों को जीवन में मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं और उपहार भी वितरित किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें