फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति गीत पेश कर बांधा समां

Sat, 14 Nov 2015 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल दिवस के मौके पर कलैहली स्थित बाल आश्रम में शनिवार को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रेमपाल रांटा ने की।
विज्ञापन


इस दौरान अनाथ बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं, कुल्लवी नाटी डालकर बच्चों ने खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करवाए गए। आश्रम प्रभारी सोहन लाल शर्मा और आशा शर्मा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर ग्रुप में दौलत राम प्रथम, आकाश द्वितीय, जबकि नीरत राम तृतीय स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग में अमन प्रथम और निरत राम द्वितीय स्थान पर रहे। मुख्यातिथि पीपी रांटा ने बच्चों की गतिविधियों को खूब सराहा तथा प्रतिस्पर्धा में अव्वल रहने वाले बच्चों को पुरस्कार भी बांटे। इस दौरान बाल कल्याण समिति कुल्लू के अध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, मुख्य न्यायिक अधिकारी गौरव महाजन, वीके कुठियाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें