फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से लुढ़का युवक, घायल

Sat, 23 Jan 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल पुलिस चौकी से सटी पहाड़ी से एक युवक के गिरने का समाचार है। इस घटना में घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक बड़गढ़ ढांक पर लगे टावरों के समीप एक युवक टहल रहा था। अचानक उसका पांव फिसला और युवक खाई की ओर लुढ़कता हुआ सड़क के पास पहुंच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से युवक को स्थानीय निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखकर चिकित्सक ने उसे कुल्लू या मनाली जाने की सलाह दी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि युवक के अचेत अवस्था में होने के चलते उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में चिकित्सक उसके स्वास्थ्य पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। चिकित्सकों ने कहा कि यदि हालत में सुधर नहीं हुआ तो युवक को चंडीगढ़ या शिमला रेफर करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें