फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ग्रैंड फिनाले में बाल कलाकारों का धमाल

Sun, 09 Feb 2025 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में सूत्रधार के डांसिंग डेफोडिल्स के दौरान डांस प्रस्तुत करती प्र​शिक्षु।-संस्था
विज्ञापन
चार से 16 साल के कलाकारों मंच पर दिखाया हुनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम ने सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स सीजन-13 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया। सूत्रधार भवन में रविवार को चार से 16 साल के कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई।
कलाकारों ने बॉलीवुड, हिप-हॉप, कंटेंपरेरी, सालसा और फ्री स्टाइल आदि नृत्य विधाओं से मंच पर धमाल मनाया और दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में साहित्य अकादमी से पुरस्कृत एवं वरिष्ठ कला संस्कृति और लोक साहित्य के विद्वान डॉ. सूरत ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रधार के उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि विगत 13 सालों से बाल प्रतिभाओं की उर्जा को सकारात्मक कार्यों की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से सूत्रधार डांसिंग डैफोडिल्स कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इसमें बाल कलाकारों को बॉलीवुड, हिप-हॉप, कंटेंपरेरी, सालसा तथा फ्री स्टाइल की बारीकियां सिखाई जाती हैं। इस साल भी बाल कलाकारों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद कार्यशाला का समापन ग्रैंड फिनाले के रूप में किया गया। इसमें प्रशिक्षु बाल कलाकारों ने सीखी विधाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान पं. विद्या सागर, राजेंद्र, अतुल, जोगिंद्र ठाकुर, तिलक राज, सचिव मोनिका, मंजू, यशोदा, हितेश, सीमा, भारत भूषण, सुदेश, सुंदर श्याम, जीवन, संजय, उत्तम चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें