फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली में छम नृत्य पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। बुद्ध जयंती के अवसर पर शुक्रवार को हिमालयन बुद्धिस्ट सोसायटी और अन्य संगठनों ने बौद्ध गोंपा मनाली में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इससे पहले लामाओं ने मालरोड पर बौद्ध ग्रंथों की आकर्षक झांकियां निकालीं। गोंपा में दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां जारी रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे। लाहौल-स्पीति की पिन वैली स्थित कुंगरी गोंपा से आए भिक्षुओं ने पारंपरिक मुखौटों के साथ छम नृत्य प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य नकारात्मक शक्तियों का नाश और सुख-समृद्धि की कामना करना है।
इसके अलावा लाहौली, नेपाली और लद्दाखी लोकनृत्यों ने दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूली छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।उपायुक्त ने बौद्ध धर्म के संरक्षण के लिए सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए महात्मा बुद्ध के उपदेशों को अपनाने का आह्वान किया। सोसायटी के संयोजक रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि मनाली में बुद्ध जयंती मनाई जाती है। सोसायटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने बौद्ध गोंपा को शांति स्थल के रूप में विकसित करने की बात कही। अहिंसा और विश्व शांति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विद्वान टशी पलजोर ने भी महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें