फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तंबेरिया अनुष्ठान से छेशु उत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोकसर गोंपा में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, प्रसाद किया ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले के कोकसर गोंपा में शनिवार से दो दिवसीय छेशु उत्सव का आगाज हो गया है। लामाओं ने तंबेरिया अनुष्ठान के साथ इसका शुभारंभ किया। मान्यता है कि तंबेरिया अनुष्ठान करने से बुरी आत्माओं का प्रवेश नहीं होता और गांव में सुख समृद्धि और खुशहाली रहती है। इस अनुष्ठान से प्राकृतिक विपदा से भी निजात मिलती है।
विज्ञापन

शनिवार को ही लामाओं ने छोह पूजा भी की और ग्रामीणों ने गोंपा में प्रसाद के लिए कई प्रकार के फल और अन्य सामग्री भेंट की। छोह पूजा के बाद ग्रामीणों को प्रसाद बांटा। लामाओं सहित स्थानीय महिलाओं ने दिनभर बौद्ध मंत्र जपकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कोकसर गोंपा कमेटी के प्रधान दोरजे ने बताया कि कोकसर गोंपा में वार्षिक उत्सव छेशु मनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें