फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेट वजन के नाम पर बागवानों से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के बागवानों का आरोप है कि उन्हें सब्जी मंडियों में क्रेट के वजन के नाम पर लूटा जा रहा है। बागवानों का कहना है कि एक क्रेट का वजन दो किलोग्राम होता है, जबकि कारोबारी तीन किलोग्राम वजन काटते हैं, जो बागवानों से सीधी लूट है। इससे घाटी के सैकड़ों बागवानों को रोजाना लाखों का चूना लग रहा है।
विज्ञापन


 जिले की सब्जी मंडियों में हो रहे इस गोलमाल को लेकर बागवान मायूस हैं। वहीं, उन्होंने बागवानों को लुटने वाले कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घाटी के बागवान किशन दत्त, विजय कुमार, नंदलाल और सुभाष चंद ने कहा कि जब वे सब्जी मंडी में सेब बेचने पहुंचते हैं तो मंडियों में व्यापारी क्रेट का वजन सेब के साथ 17 किलो रखते हैं, जबकि तीन किलो क्रेट का वजन काटा जाता है। उन्होंने कहा कि क्र्रेट का वजन दो किलो होता है। तीन किलो वजन काटना सीधे तौर पर बागवानों की जेब पर डाका डालना है।

सब्जी मंडी बंदरोल, भुंतर और अन्य मंडियों में भी क्रेट के वजन को लेकर बागवानों ने शिकायतें की हैं। जबकि, इस मामले को लेकर कृषि उपज विपणन समिति चुप्पी साधे हुए है, जिससे बागवानों तथा किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कृषि उपज विपणन समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के चेयरमैन यूपेंद्रकांत मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों को क्रेट का निर्धारित वजन काटने के निर्देश दिए गए हैं। अगर इस प्रकार से बागवानों को ठगा जा रहा है तो व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें