फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोजल में चरस, भुंतर में चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने फोजल में आधा किलो चरस और भुंतर में 34 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। फोजल में आरोपी ने पुलिस को देखते हुए बैग झाड़ियों में फेंक दिया था। लेकिन जब इस बैग को खोलकर देखा गया तो इसमें 506 ग्राम चरस पाई मिली। भुंतर में हरियाणा के दो युवकों से नशा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने फोजल की तरफ शुक्रवार देर शाम को नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने सामने से एक व्यक्ति को आते हुए देखा। पुलिस को देखकर यह व्यक्ति घबरा गया। उसने पुलिस को देखते ही अपने हाथ से बैग को झाड़ियों की तरफ फेंक दिया। एसपी गुरुदेव शर्मा ने कहा कि चरस के आरोप में आरोपी नरेश कुमार निवासी बनौण, डाकघर सधैणी, तहसील बल्ह जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है। उधर, शनिवार को पुलिस ने भुंतर के सैनिक चौक पर एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें हरियाणा के दो युवक बैठे थे। तलाशी के दौरान आरोपी शंकर (38), निवासी गांव भट्टनगर, डाकघर रोशन ग्राउंड, जिला होशियारपुर, पंजाब और राजेश कुमार (37), निवासी हाउस नंबर-449, मोहल्ला भट्ट नगर, जिला होशियारपुर, पंजाब के कब्जे से 34 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया। एसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों मामलों के आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें